Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

शिक्षा News

img

UPSSSC PET 2022: 27 जुलाई तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया, जानें कब तक हो सकता है PET का अयोजन और इसमें किस टॉपिक से पूछे जाएंगे कितने अंक के प्रश्न

Voice of A to Z News-:

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 के लिए नोटिफिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिकवेबसाइट पर जा कर आवेदन दे सकते है। आवेदन की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2022 है। जबकि 3 अगस्त तक एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार किया जा सकता है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तय की गई है। इसमें शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। उत्तर प्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की सहायता ले सकते हैं। यहाँ पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी कर इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

 
 

कब तक हो सकती है परीक्षा : 

पीईटी  का आयोजन साल में एक बार होता है। यह दूसरी पीईटी है। पिछले साल 2021 में पहली बार पीईटी को आयोजित किया गया था। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक पीईटी 2022 का कार्यक्रम बाद मेंवेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। हालांकि कुछ दिनों पहले UPSSSC द्वारा जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर 2022 के मुताबिक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी 2022) का आयोजन 18 सितंबर2022 को किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

 
 


किस टॉपिक से पूछे जाएंगे कितने अंक के प्रश्न :
भारत का इतिहास से 5 अंक के 5 प्रश्न
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन से 5 अंक के 5 प्रश्न
भूगोल से 5 अंक के 5 प्रश्न
भारतीय अर्थव्यवस्था से 5 अंक के 5 प्रश्न
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन से 5 अंक के 5 प्रश्न
सामान्य विज्ञान से 5 अंक के 5 प्रश्न
प्रारंभिक अंकगणित से 5 अंक के 5 प्रश्न
सामान्य हिंदी से 5 अंक के 5 प्रश्न 
सामान्य अंग्रेजी से 5 अंक के 5 प्रश्न
तर्क एवं तर्कशक्ति से 5 अंक के 5 प्रश्न
करंट अफेयर्स से 10 अंक के 10 प्रश्न
सामान्य जागरूकता से 10 अंक के 10 प्रश्न
अपठित हिन्दी गद्यांश का विश्लेषण से 10 अंक के 10 प्रश्न
ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण से 10 अंक के 10 प्रश्न
तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण से 10 अंक के 10 प्रश्न

 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगीपरीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशनलें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।